छत्तीसगढ़
CG CRIME: ज्वेलरी शॉप से 1.75 करोड़ का सोना उड़ाने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए
jantaserishta.com
10 Nov 2026 6:54 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स शॉप में 7 नवंबर को हुई उठाईगिरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस बड़ी वारदात के पीछे महिला गैंग ने अंजाम दिया है, जिसमें आधा दर्जन लोग शामिल हैं. वहीं पार किए गए सोने की कीमत 1 करोड़ 75 लाख है. पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार किया है.
दरअसल, यह पूरी वारदात ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इस दौरान संदिग्धों और स्कॉर्पियों की पहचान की गई, जिससे वह दुकान पहुंचे थे. वाहन को ट्रेक करने के बाद पुलिस आरोपियों के गांव रायकोट पथरेली उड़वा तक पहुंची. ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपियों के नाम की पुष्टि की. इसके बाद 4 संदेहियों को पकड़ा गया है. वहीं सीसीटीवी में कैद वह संदिग्ध बच्ची में पुलिस के हाथ लगी, जिसने आभूषणों के डब्बे को झोले में डाला था. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
घटना 7 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है. उस समय दुकान में दीपावली की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही थी. इसी दौरान एक महिला दुकान में मौजूद थी. उसने पहले आसपास नजर दौड़ाई और फिर मौका मिलते ही सोने के झुमकों से भरा डिब्बा उठा लिया. इसके बाद उसने डिब्बा अपने साथ आई बच्ची को पकड़ा दिया. बच्ची ने उसे अपने झोले में रख लिया. कुछ ही देर में महिला और बच्ची दुकान से बाहर निकल गईं.
कुछ समय बाद जब दुकान में सोने का डिब्बा नहीं मिला तो संचालकों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी डिब्बे का पता नहीं चलने पर दुकान के CCTV फुटेज चेक किए गए. फुटेज में महिला की पूरी गतिविधि सामने आई. इसमें वह पहले आसपास देखती है और फिर झुमकों से भरा डिब्बा उठाकर बच्ची को देती नजर आ रही है.
इसके बाद दुकान संचालक ने डिब्बे में 1200 ग्राम सोने के जेवरात होने की बात कही. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है. एएसपी सुखनंदन सिंह राठौर ने बताया कि दिवाली के पहले दिन मोती ज्वेलर्स में उठाईगिरी का मामला आया था. दुकान संचालक ने 1200 ग्राम सोने के जेवरात पार किए जाने की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. स्कॉर्पियो वाहन को ट्रैक करने के बाद पुलिस आरोपियों के गांव तक पहुंची. रायकोट के जंगल में छिपे हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं 2 नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. एक ऑटो भी जब्त किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





