छत्तीसगढ़
CG NEWS: पिता के हाथों बेटे का कत्ल, खून से लथपथ आंगन में पड़ा मिला शव
jantaserishta.com
10 Nov 2026 1:12 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर चाम्पा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने भी शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम में भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है, जो कि डिघोरा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और अक्सर घर के लोगों से मारपीट करता था।
सोमवार रात भी उसने शराब के नशे में विवाद किया, जिससे परेशान उसके पिता ने उसपर टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पिता ने मुलमुला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





