छत्तीसगढ़

CG शादी के लिए बनाया दबाव: युवती को 1 महीने तक कैद में रखा था आरोपी, गिरफ्तार

Admin2
31 May 2021 6:03 PM IST
CG शादी के लिए बनाया दबाव: युवती को 1 महीने तक कैद में रखा था आरोपी, गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़/कोरबा। एक युवती का अपहरण कर शादी करने का दबाव डालते हुए 1 माह तक बंधक बनाकर रखा। युवती ने छूटने के बाद घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरदीबाजार चौकी अंतर्गत छिंदपुर निवासी एक युवती को एक माह पहले अपहरण हो गया था, जो शनिवार को घर पहुंची, जहां से मां के साथ उसने हरदीबाजार चौकी पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। इसमें उसने बताया 23 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे वह पैदल जा रही थी। इस दौरान उसके पास आकर चारपहिया वाहन रुका। इसमें गेवरा बस्ती-बरपाली के 30 वर्षीय बाबूलाल रात्रे ने उसे जबरन बैठाया, जो उसे गेवरा रोड स्टेशन ले गया। यहां से ट्रेन में बिलासपुर ले गया, जहां 2 दिन तक एक जगह रखने के बाद उसे वापस कुसमुंडा लेकर आया। आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान में उसे बंधक बनाकर रखा था। बाबूलाल रात्रे उस पर शादी करने का दबाव बनाता रहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। शनिवार को वह उक्त स्थान से किसी तरह भागकर घर पहुंची। मामले में पुलिस ने अपहरण करने और बंधक बनाने के मामले में आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story