
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला हुआ। कोर्ट का नोटिस देने गए पुलिसकर्मी की आरोपी ने लोहे के पाइप से उसकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी के सिर पर वार करने से वह बुरी तरह घायल हो गया।आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहर साय भगत (61 वर्ष) रैरूमाखुर्द चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और कोर्ट मोहर्रिर का काम करता है। मंगलवार को आरक्षक मोहर साय अमर सिंह (55) नाम के व्यक्ति के घर गया था। अमर सिंह पर दो मामले (अपराध क्रमांक 152 और 239) दर्ज थे।
उसे कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस देना था। जब मोहर साय भगत ने अमर सिंह को नोटिस दिया, तो वह नाराज हो गया और गालियां देने लगा। आरक्षक ने शांति से समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए आरोपी ने अचानक लोहे की पाइप उठाई और उनके सिर पर वार कर दिया। इससे आरक्षक के सिर पर चोट लग गई और सिर से खून निकलने लगा। जिसके बाद आरक्षक मोहर साय वापस लौटा और धरमजयगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-बीएनएस, 132-बीएनएस, 296-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





