छत्तीसगढ़

CG कांग्रेस ने पहली सूची के उम्मीदवारों का नाम तय किए, हाईकमान की मुहर का इंतजार

Nil dhankar
2 Sept 2023 10:23 AM IST
CG कांग्रेस ने पहली सूची के उम्मीदवारों का नाम तय किए, हाईकमान की मुहर का इंतजार
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने तो अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिय है और दूसरी सूची भी जल्द जारी करने वाली है।

वहीं, कांग्रेस भी अपने पहली सूची के उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर चुकी है और अब हाईकमान की मुहर का इंतजार है। इस बीच एक सूची सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दोनों ही पार्टियों के राज्‍य की सभी 90 सीटों के संभावित प्रत्‍याशियों के नाम हैं।

Next Story