छत्तीसगढ़

CG कांग्रेस ने की जिला स्तरीय पदयात्रा समिति की घोषणा, इन्हे मिली जिम्मेदारी

Nilmani Pal
7 Jun 2022 9:21 AM
CG कांग्रेस ने की जिला स्तरीय पदयात्रा समिति की घोषणा, इन्हे मिली जिम्मेदारी
x

रायपुर। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 75 किलोमीटर की पदयात्रा करने जा रही है। केंद्रीय संगठन से मिले निर्देशों के अनुसार पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचना है। ऐसे में संगठन ने जिला स्तरीय पदयात्रा समिति की घोषणा की है। सरकार के मंत्री से लेकर विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व महापौर को पदयात्रा का समन्वयक बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस पदयात्रा को गंभीरता से ले रही है। इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश में करीब 17 लाख सदस्य बनाया था। लक्ष्य यह है कि इन 17 लाख लोगों तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचें। चावला ने बताया कि जिलों में नव संकल्प शिविर का आयोजन 11 से 14 जून के बीच होगा। शिविर और पदयात्रा के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा की गई है।

Next Story