छत्तीसगढ़

CG: किरणमयी नायक के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज

Shantanu Roy
6 Feb 2025 5:19 PM GMT
CG: किरणमयी नायक के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि महिला आयोग की चेयरमैन कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। महिला आयोग की अध्यक्ष पर संवैधानिक पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल बीजेपी मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने आज निर्वाचन आयोग में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज की है। किरणमई नायक पर आरोप लगाए हैं। कि वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कांग्रेस के पक्ष में काम कर रही हैं। इसलिए या तो वे चुनाव प्रचार बंद करें।

फिर महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें। इस पूरे मामले पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमई नायक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि प्रमोद नायक उनके सगे देवर हैं। इस नाते वो अपने परिवार के सदस्य के तौर पर उनके साथ खड़ी हैं। न तो वो चुनाव प्रचार में भाग ले रही हैं और न ही प्रमोद नायक के घर पर रुकी हुई हैं। बल्कि वो एक बीजेपी समर्थित व्यक्ति के घर पर रुकी हुई हैं। आहे उन्होंने बीजेपी के महिला आयोग सदस्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे केवल साथ रहने पर आपत्ति जताने वाले लोग ये बताएं की उनकी कार्यकर्ता खुले आम प्रचार कैसे कर रही हैं। इससे जुड़े प्रमाण भी उन्होंने दिखाये हैं।
Next Story