छत्तीसगढ़

CG: कॉलेज की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 Nov 2024 12:07 AM IST
CG: कॉलेज की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव में कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा नीलिमा ने हॉस्टल में नल के सावर से फांसी लगाकर सुसाइड किया है। घटना शाम 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाने की बात लिखी है। उसने माता पिता से मांगते हुए लिखा- माफ कर देना। छात्रा का गृह ग्राम फरसगांव था। कॉलेज की छात्राओं और स्टाफ का कहना था कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने कहा कि जांच के रहे हैं। छात्रा ने ऐसा कदम किन कारणों से उठाया है जांच का विषय है।
Next Story