छत्तीसगढ़

CG बजट 2025, विधानसभा पहुंचे ओपी चौधरी

Nil dhankar
3 March 2025 11:42 AM IST
CG बजट 2025, विधानसभा पहुंचे ओपी चौधरी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ का आज बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ का यह 25वां बजट होगा। बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने अपने बंगले में पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। ये बजट करीब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल मखमली बैग लेकर अपने बंगले से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना हुए। लाल कलर के बैग में टैबलेट और बजट से जुड़े दस्तावेज हैं। विधानसभा का आज पांचवां दिन है। विधानसभा की कार्यवाही जारी है।

इससे पहले ओपी चौधरी ने कहा कि, इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। चौधरी ने कहा था कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।







Next Story