छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, फैली सनसनी

Shantanu Roy
28 Dec 2024 10:41 PM IST
CG BREAKING: मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, फैली सनसनी
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिससे उसका धड़ सिर से अलग हो गया। उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक राजमिस्त्री था। 6 महीने पहले पति से विवाद होने पर उसकी पत्नी मायके चली गई। जिसके बाद से युवक दुखी था और शराब पीने का आदी भी हो गया था। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि दर्राभाठा निवासी लेखराम साहू (38) राजमिस्त्री था। शुक्रवार की सुबह एनटीपीसी से मालगाड़ी कोयला अनलोड कर निकल रही थी। इसी दौरान लेखराम वहां दौड़ते हुए आकर ट्रैक पर लेट गया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, शुक्रवार सुबह लेखराम मार्निक वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं आया। इस बीच परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लेखराम का कटा हुआ शव देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, लेखराम की पत्नी 6 महीने पहले मायके चली गई। उस समय दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी की जाने के बाद लेखराम काफी दुखी था और शराब पीने लगा था। गुरुवार की रात भी वो शराब के नशे में था। पुलिस को आशंका है कि पत्नी वियोग के चलते लेखराम ने सुसाइड किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
Next Story