छत्तीसगढ़

CG BREAKING: लड़की से छेड़छाड़ विवाद में युवक पर चाकू से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Nov 2025 10:42 PM IST
CG BREAKING: लड़की से छेड़छाड़ विवाद में युवक पर चाकू से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित Illume Bar के बाहर देर रात हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर बटनदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार देर रात की है। जरहाभाटा ओम नगर निवासी नितेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ Illume Bar में पार्टी मनाने गया था। वहीं राजकिशोरनगर निवासी यश तिवारी भी अपने साथियों सहित वहीं मौजूद था। पार्टी के दौरान लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दोनों युवकों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख बार में तैनात बाउंसर ने दोनों गुटों को बाहर निकाल दिया।
बाहर आने के बाद विवाद और बढ़ गया। दोनों समूह एक-दूसरे पर दबाव बनाने लगे और माहौल गरमा गया। बताया गया कि झगड़ा बढ़ता देख प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने नितेश गेंदले को घेर लिया। आरोप है कि यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से नितेश के पेट के बाएं हिस्से पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि नितेश मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने तत्काल बार परिसर और आसपास के इलाके की घेराबंदी की तथा हमलावरों की पहचान शुरू की। प्राथमिक पूछताछ और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यश तिवारी से हमला करने में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पूरी कहानी
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में विवाद और हमले के दौरान मौजूद युवक साफ दिखाई दिए, जिसके आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें यह भी देखा जाएगा कि बार में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त थी या नहीं।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा
यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा
प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा
आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा
आगे होगी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
पुलिस ने कहा है कि बार और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था की पुन: समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके। साथ ही बार संचालकों को भी निर्देशित किया जाएगा कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।
Tagsबिलासपुर क्राइमसिरगिट्टी थानाIllume Bar हमलाबटनदार चाकू हमलानितेश गेंदलेयश तिवारी गिरफ्तारबार विवादलड़की से छेड़छाड़ विवादपुलिस कार्रवाई बिलासपुरसीसीटीवी फुटेजBilaspur CrimeSirgitti Police StationIllume Bar AttackButtoned Knife AttackNitesh GandleYash Tiwari ArrestedBar DisputeGirl Molestation DisputePolice Action BilaspurCCTV Footageछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story