छत्तीसगढ़

CG BREAKING: जुलूस के दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Dec 2021 8:09 PM IST
CG BREAKING: जुलूस के दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: दिनांक 22.12.2021 को थाना अभनपुर क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैण्ड पास जुलूस में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में पिस्टल लेकर पिस्टल को लहराते हुए डांस करने का विडियो वायरल हुआ था। विडियो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी अभनपुर को विडियो में जुलूस के दौरान पिस्टल लहराते हुए दिख रहे व्यक्ति के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्ति की पतासाजी करते हुए भारत मारकण्डे पिता सुनील मारकन्डे उम्र 19 साल निवासी अभनपुर बस्ती थाना अभनपुर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जुलूस में लहराया हुआ पिस्टल जैसे दिखने वाला लाइटर जप्त कर भारत मारकण्डे के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story