छत्तीसगढ़
CG BREAKING: युवक ने सूने मकान में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
29 May 2025 7:29 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 3 दिनों बाद उसके शव से दुर्गंध आने पर उसकी मां ने उसे फांसी पर लटके देखा। जिसके बाद गावं के लोगों ने मामले की सूचना थाना में दी। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गेजामुड़ा का रहने वाला मनोहर सिदार 20 साल रोजी मजूदरी का काम करता था। मंगलवार के दिन में मनोहर अपने घर में बिना कुछ बताए बाहर निकला और नहर के पास एक सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद दो दिनों से वह घर नहीं आने पर उसके परिजन आसपास तालाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। ऐसे में आज सुबह मनोहर की मां कचरा फेंकने के लिए नहर की ओर जा रही थी, तभी उसे तेज दुर्गंध आने लगी।
इससे वह उसे देखने पहुंची, तो उसने देखा कि मनोहर फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। वहीं थोड़े ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतरा रोड थाना में दी। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां जांच में देखा कि बाॅडी फूल गई है और सड़ने से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद उसे किसी तरह फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि मौत का कारण अभी सामने नहीं आ सका है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





