छत्तीसगढ़
CG BREAKING: अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर युवक की मौत
Shantanu Roy
24 March 2025 8:13 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पाटन का निवासी और इसी दुकान में कर्मचारी था। युवक तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्ग के अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर युवक की मौत @PoliceDurg pic.twitter.com/G0uU8ILScU
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) March 24, 2025
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को गिरते और फिर लोगों द्वारा उठाते हुए देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक गलती से गिरा था या किसी झगड़े या मारपीट के बाद उसे गिराया गया या उसने आत्महत्या की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





