छत्तीसगढ़
CG BREAKING: पत्नी को दी खौफनाक मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Nov 2024 12:01 AM IST

x
छग
Rajim. राजिम। गरियाबंद के फिंगेश्वर पुलिस ने पत्नी की क्रूरता से हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला करपीदादर का है, जहां 12 नवंबर की शाम राजकुमारी कमार को उसके शराबी पति संतोष कमार ने डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में था. उसने राजकुमारी के मायके वाले को बुलाया लिया था। परिजनों ने देखा कि राजकुमारी के शरीर पर चोट के निशान है. हत्या का शक होने के बाद परिजन पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति संतोष कमार को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पति शराबी था. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. धान बेचकर राशन लेने गए तब पति पत्नी में विवाद हुआ. सर पर खून सवार पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





