छत्तीसगढ़
CG BREAKING: IED ब्लास्ट घटना के बाद वीडियो आया सामने
Shantanu Roy
23 March 2025 9:59 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश रची, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही. मद्देड़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान से लौट रही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर हमला किया. यह विस्फोट गोरला नाला के पास मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुआ जब एसटीएफ का वाहन वहां से गुजर रहा था.
विस्फोट के बावजूद किसी भी वाहन या कर्मी को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, शॉक वेव्स (विस्फोट की लहर) के प्रभाव से वाहन चालक समेत दो जवानों को मामूली चोटें आईं. घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मद्देड़ में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, बीजापुर भेजा गया. दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा आस-पास के क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





