छत्तीसगढ़

CG BREAKING: पाऊच में महुआ शराब बेचने वाला शातिर कोचिया गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 July 2024 6:31 PM IST
CG BREAKING: पाऊच में महुआ शराब बेचने वाला शातिर कोचिया गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। अवैध शराब, जुआ और कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कल दिनांक 17.07.2024 को ग्राम देलारी के साप्ताहिक बाजार के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी शिवा धनवार पिता राम कुमार धनवार निवासी देलारी थाना पूंजीपथरा को प्लास्टिक पन्नी पाऊच में महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया है।

आरोपी के कब्जे से 39 नग पन्नी पाउच महुआ शराब ( प्रत्येक पाउच में 180ml) जुमला शराब 07 लीटर 20 एम.एल. जप्त किया गया। आरोपी के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा शामिल थे।
Next Story