छत्तीसगढ़

CG BREAKING: अज्ञात ट्रक ने बाइक सावारों को कुचला, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Gulabi
13 July 2021 12:06 AM IST
CG BREAKING: अज्ञात ट्रक ने बाइक सावारों को कुचला, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
x
बड़ा सड़क हादसा

जांजगीर-चाम्पा: जिले के बिर्रा-तालदेवरी गांव के बीच अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक व्यक्ति बोरसी गांव के और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। घटना के बाद मौके पर तनाव है और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं और घटनास्थल पर तनाव के हालात हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुटी हुई है।
Next Story