छत्तीसगढ़

CG BREAKING: लाखों के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Shantanu Roy
15 Jun 2024 5:48 PM GMT
CG BREAKING: लाखों के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आई अभियान अंतर्गत शनिवार को दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें एक नक्सली लीडर पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से संगठन छोडऩे की लगातार अपील की जा रही है। इसके फलस्वरूप संगठन के सदस्यों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। इसी कड़ी में ककाड़ी पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष उमेश उर्फ भीमा हेमला, उम्र 35 वर्ष द्वारा उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप उपमहाद्रीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया और
पुलिस अधीक्षक
के गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।

उक्त नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल था इसके फल स्वरुप राज्य शासन द्वारा 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी कड़ी में गोन्डेरास पंचायत प्लाटून मिलिशिया सदस्य जोगा मुचाकी, उम्र 25 वर्ष द्वारा भी पुलिस अफसर के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत फुलबगड़ी थाना अंतर्गत गोंडेरास गांव का निवासी है। इस समर्पण में सीआरपीएफ की 111 वाहिनी 231 विवाहिनी और विचारधारा की प्रचार प्रसार में शामिल था। उक्त समर्पण डीआरजी कार्यालय में हुआ। इस सफलता में सीआरपीएफ नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Next Story