छत्तीसगढ़
CG BREAKING: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम
Shantanu Roy
24 Jun 2025 11:17 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरम सिंघी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद गांव के अन्य 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे।
इस दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दुर्घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Tagsतालाब डूबने से मौतमासूम बच्चों की मौतमहासमुंद दुर्घटनाdrowning incident MahasamundKhallari police newsSoram Singhi kids deathबाल मृत्यु हादसाdrowning in pondcousin brothers deadCG children tragedyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





