
x
राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Raipur. रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#BreakingNews #Chhattisgarh pic.twitter.com/jclETV1piw
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 22, 2024
छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें तीन जिलों कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। सूजरपुर कलेक्टर रोहित व्यास का जशपुर तबादला कर दिया गया है, उन्हें सीएम के गृह जिले का कलेक्टर बनाया गया है। मोहला-मानपुर कलेक्टर एस जयवर्धन को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। तुलिका प्रजापति को मोहला- मानपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
जिन अफसरों जन्मेजय महोबे को महिला बाल विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। जगदीश सोनकर को बिना विभाग में मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। विजय दयाराम को प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई को बस्तर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। कुमार विश्वरंजन को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। जयंत नाहटा को सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





