छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
16 Nov 2024 12:13 AM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम किरना और सरगांव के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुखारी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहियों में फंस गए और ट्रेलर काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया। हिर्री क्षेत्र के ग्राम मोहदा निवासी दिलहरन पटेल (22) और मन्नू पटेल (34) के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक भाटापारा में सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। बता दें कि घटना का मुख्य कारण हाईवे पर भारी मात्रा में फैली डस्ट और खराब सड़कें हैं।
डस्ट के कारण साफ रास्ता नहीं दिखने से इन युवकों की बाइक (CG 22 G 1092) ट्रेलर (CG 10 C 6773) के चक्कों में जा फंसी। इस दौरान ट्रक दोनों को काफी दुर तक घसीटतें हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर जगह-जगह फैली डस्ट और खराब सड़कें बड़े हादसों का कारण बन रही हैं। बड़े वाहन गुजरने से डस्ट कोहरे की तरह फैल जाती है, जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए शासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसों का सिलसिला जारी रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





