छत्तीसगढ़
CG BREAKING: BJP सांसद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराई, कई कारें क्षतिग्रस्त
Shantanu Roy
16 Nov 2025 9:55 PM IST

x
छग
Shakti. सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में सांसद कमलेश जांगड़े के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के आगे-पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा का काफिला वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यक्रम से लौट रहा था। इस दौरान धमनी गांव के पास आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं।
दरअसल, हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम से लौटने के दौरान काफिले में आगे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक मार दिया। ऐसे में पीछे की दो गाड़ियां उससे टकरा गईं। हादसे के समय सांसद कमलेश जांगड़े अपनी गाड़ी में मौजूद नहीं थीं। जबकि बाकी गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया। घटना की प्रारंभिक वजह ब्रेक लगना और वाहनों के बीच कम दूरी को बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हसौद थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि धमनी गांव के पास तीन वाहनों की हल्की टक्कर होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से एक-दूसरे से भिड़ गईं। हालांकि, घटना में किसी को चोट नही लगी है।
Tagsसक्ती सड़क हादसाओ.पी. चौधरी काफिलाभाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेलजिला पंचायत सभापति आयुष शर्माहसौद मार्गकार क्षतिग्रस्तसांसद कमलेश जांगड़ेमालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्माछत्तीसगढ़ राजनीतिसुरक्षासड़क दुर्घटनाSakti road accidentO.P. Chaudhary convoyBJP district president Tikeshwar Gabeldistrict panchayat chairman Ayush SharmaHasaud roadcar damagedMP Kamlesh JangdeMalkharoda district president Kavi VermaChhattisgarh politicssecurityroad accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





