CG BREAKING: नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने जिस इलाके में वारदात को अंजाम दिया है वह अति संवेदनशील अबूझमाड़ के ओरछा विकासखंड का गांव है। यहां बरसात के बाद जर्जर हो चुके सड़क को सुधारा जा रहा था। इसी दौरान नक्सली आ गए। नक्सलियों ने पहले काम रुकवाया और फिर उसके बाद कर्मचारियों को धमकाया। नक्सलियों ने काम में लगे कर्मियों को चेतावनी देते हुए गाड़ियों के टैंक को फोड़कर उसमें आग लगा दी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





