छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: दिनदहाड़े महिला से लूट, सोने की चेन छीनकर फरार हुआ आरोपी

Admin2
1 Aug 2021 7:43 PM IST
CG ब्रेकिंग: दिनदहाड़े महिला से लूट, सोने की चेन छीनकर फरार हुआ आरोपी
x
BREAKING

कोरबा। महिला लूट का शिकार हो गई। रविवार को महिला मंदिर से लौट रही थी तब एक अज्ञात शख्स उनके गले पर झपट्टा मार सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला को जब तक कुछ समझ आता तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो गया। महिला रामबाई सीएसईबी कॉलोनी की निवासी है। घटना के बाद वह रामपुर चौकी पहुंचीं और पुलिस को पूरा हाल बताया। महिला ने लूटी गई चेन की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई है।

Next Story