छत्तीसगढ़
CG BREAKING: मंदिरों की चोरियों का खुलासा, सीरियल चोर गिरोह दबोचा गया
Shantanu Roy
20 Dec 2025 8:28 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। भिलाई शहर में लगातार मंदिरों में हो रही चोरियों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीरियल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो मुख्य आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले अनूपपुर के एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त बाइक, औजार और करीब 2 लाख रुपये कीमत का कीमती मशरूका बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से शहर के कुल पांच मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, भिलाई में 7 अगस्त 2025 की रात फल मंडी पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर, 5 नवंबर 2025 को सेक्टर-5 कांचीकमाछी मंदिर, 12 नवंबर 2025 को फरीद नगर दुर्गा मंदिर, 14 दिसंबर 2025 को काली मंदिर सुपेला में ताले व दानपेटी चोरी की वारदातें हुईं। इसके अलावा 15-16 दिसंबर 2025 की रात सेक्टर-6 स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। लगातार सघन चेकिंग और निगरानी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे दो युवक संदिग्ध रूप से रात में घूमते हैं और दिनभर घर के भीतर रहते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रामचंद राठौर (निवासी गोरसी, अनूपपुर, मध्यप्रदेश) और मुकेश जायसवाल (निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना तखतपुर, जिला मुंगेली) बताया। तलाशी के दौरान उनकी बाइक (होंडा साइन, CG 28 L 4683) की डिक्की से एक सब्बल बरामद किया गया।
सघन पूछताछ में रामचंद राठौर ने कबूल किया कि वह पहले भी करगी रोड कोटा की ज्वेलरी दुकान और बिलासपुर के मकानों में चोरी कर चुका है और जेल जा चुका है। वहीं मुकेश जायसवाल ने बताया कि वह थाना तखतपुर के एक दुष्कर्म मामले में बिलासपुर जेल गया था, जहां उसकी पहचान रामचंद से हुई। जेल से छूटने के बाद दोनों आकाशगंगा भिलाई फल मंडी में हमाली का काम करने लगे और सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे पानी टंकी के पास किराए के मकान में रहने लगे। दोनों ने मिलकर मंदिरों में चोरी की योजना बनाई और रेकी कर वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी में प्राप्त चांदी के छत्र-मुकुट, मुखौटा, चांदी का चम्मच आदि रामचंद राठौर ने अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी ज्वेलर्स को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक विकास सोनी (40 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, एक सब्बल, एक मोबाइल, एक टैबलेट, सिक्के 4,493 रुपये, नकद 2,200 रुपये समेत कुल 6,693 रुपये नकद और मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपियों ने फल मंडी पावर हाउस हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 कांचीकमाछी मंदिर, काली मंदिर सुपेला, फरीद नगर दुर्गा मंदिर सहित कुल पांच मंदिरों में चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। मामले में तीनों आरोपियों- रामचंद राठौर (29 वर्ष), मुकेश जायसवाल (28 वर्ष) और विकास सोनी (40 वर्ष)—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में छावनी थाना, भिलाई नगर थाना, मिलाई नगर थाना और सुपेला थाना में दर्ज विभिन्न अपराध क्रमांकों के तहत कार्रवाई की गई है। संबंधित मामलों में बीएनएस की धारा 331(4), 334(1) और 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिरों में चोरी जैसी संवेदनशील घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया गया है और आगे भी ऐसे गिरोहों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस खुलासे से भिलाई शहर में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का संदेश गया है।
Tagsदुर्ग खबरभिलाई मंदिर चोरीसीरियल चोर गिरोहछावनी थानासुपेला थानाभिलाई नगर थानामंदिर दानपेटी चोरीअनूपपुर ज्वेलर्सचांदी के छत्र-मुकुटपुलिस कार्रवाईपूर्व आपराधिक रिकॉर्डDurg newsBhilai temple theftserial thief gangCantonment police stationSupella police stationBhilai Nagar police stationtemple donation box theftAnuppur Jewellerssilver umbrella-crownpolice actionprevious criminal recordछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





