छत्तीसगढ़

CG BREAKING: पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों की पिटाई, चेहरे पर आई गंभीर चोट

Nilmani Pal
19 Dec 2021 5:42 PM GMT
CG BREAKING: पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों की पिटाई, चेहरे पर आई गंभीर चोट
x
पढ़े पूरी खबर

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा से जुड़े लोगों की एक बार फिर गुंडागर्दी सामने आयी है। यहां शनिवार देर शाम कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अजीत सिंह के दो समर्थकों को भाजपाईयों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला किया और फिर दोनों की पिटाई कर दी है। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आयी है।

मामले की शिकायत पीड़ितों द्वारा ख़ुर्सीपार थाना में की है। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि के. लिंगा राजू और बी. सूरज कुमार ने राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह पर नामज़द और दो अन्य लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया है कि उन पर ईंट और पत्थर से हमला करने की बाद लाठी-डंडे से पीटा है। पीड़ितों की शिकायत बाद राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।
पीड़ित के. लिंगा राजू ने बताया कि कल स्ट्रीट नंबर 17-18 के बीच रास्ते से अपने घर की ओर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उन पर राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद चार आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। हमले के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
एल्डरमैन सुनील गोयल ने बताया मतदाताओं के मन में भय पैदा करने के लिए यहां दहशत का माहौल बनाया गया है। ऐसा लग रहा है कभी भी कांग्रेसियों के ऊपर हमला हो सकता है। भाजपा के लोग इतने गिर गए हैं कि आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के विरोध में थाना का घेराव किया है और वार्ड की शांति को भंग करने का काम कर रहे हैं।
Next Story