
x
छग
Raigarh. रायगढ़। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले की घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक हुंडई कार से ढाई क्विंटल (257.5 किलो) गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई मादक पदार्थ और संपत्ति की कुल कीमत लगभग 58 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा व डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हुंडई कार में ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहा है। इस पर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने तत्काल टीम तैयार की और नाकेबंदी की। देर शाम संदिग्ध हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) को रोककर जांच की गई। कार की तलाशी लेने पर 250 पैकेटों में रखा गया 257.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट लगभग एक किलो का था। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास (आयु 26 वर्ष) निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी से गांजा तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये और एक वीवो मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये) भी जब्त किया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने बताया कि सीमावर्ती ओडिशा प्रांत से हो रही मादक पदार्थों की आवाजाही पर पूर्ण नियंत्रण के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इस रेड में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की सहित थाना पूंजीपथरा, साइबर सेल और ट्रैफिक पुलिस टीम के जवान शामिल थे।
जप्त संपत्ति का विवरण:
1️⃣ 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹50 लाख
2️⃣ तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (CG-29-AS-2077) कीमत ₹8 लाख
3️⃣ वीवो मोबाइल फोन, कीमत ₹10 हजार
कुल संपत्ति मूल्य – ₹58,10,000 रुपये
घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निरंतर गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। हर थाना क्षेत्र में टीमों को सक्रिय कर मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।
Tagsरायगढ़ गांजा तस्करीघरघोड़ा पुलिस कार्रवाईकुमार गौरव साहूएसपी दिव्यांग कुमार पटेलएनडीपीएस एक्टओडिशा गांजा सप्लाईसंतोष दास गिरफ्तारी257 किलो गांजाहुंडई कार जब्तछत्तीसगढ़ पुलिस रेडमादक पदार्थ तस्करीरायगढ़ समाचारपुलिस अभियानगांजा बरामदRaigarh Ganja SmugglingGharghoda Police ActionKumar Gaurav SahuSP Divyang Kumar PatelNDPS ActOdisha Ganja SupplySantosh Das Arrest257 Kg GanjaHyundai Car SeizedChhattisgarh Police RaidDrug SmugglingRaigarh NewsPolice OperationGanja Recoveredछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





