छत्तीसगढ़

CG BREAKING: SEX रैकेट का भंडाफोड़, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
7 March 2026 8:31 PM IST
CG BREAKING: SEX रैकेट का भंडाफोड़, देखें VIDEO...
x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के एक मामले का खुलासा करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत
स्थानीय लोगों
द्वारा पुलिस को दी जा रही थी। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि मकान में दिन-रात अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों को शक होने लगा था।


लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध मकान में दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई दोनों युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की रहने वाली हैं, जबकि हिरासत में लिए गए तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं। पुलिस के अनुसार मौके से कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जो पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुट गई है। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, कॉलोनी के कई रहवासी सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए। लोगों ने इस तरह की गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब होता है और युवाओं पर भी इसका गलत असर पड़ता है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध गतिविधि के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। साथ ही मकान मालिक से भी पूछताछ की जा सकती है कि मकान किसे और किस आधार पर किराए पर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों में सुशील गिलहरे (38 वर्ष) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40 वर्ष) निवासी कर्मा चौक धमतरी और लोचन देवांगन (32 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं। मामले की आगे की जांच सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।
Tagsधमतरी सेक्स रैकेटधमतरी पुलिस कार्रवाईसिटी कोतवाली थानाकिराए के मकान में देह व्यापारबैतूल की युवतियां हिरासत मेंधमतरी क्राइम न्यूजपुलिस दबिश धमतरीअवैध कारोबार भंडाफोड़सुशील गिलहरे खुमान साहू लोचन देवांगन गिरफ्तारDhamtari sex racketDhamtari police actionCity Kotwali police stationprostitution in rented houseBetul girls detainedDhamtari crime newspolice raid Dhamtariillegal business bustedSushil Gilhare Khuman Sahu Lochan Devangan arrestedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story