छत्तीसगढ़
CG BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों ने बरामद किया विस्फोटकों का बड़ा जखीरा
Shantanu Roy
20 March 2025 12:13 AM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। सुकमा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं. यहां लगातार फोर्स के ऑपरेशन से लाल आतंक को आघात पहुंच रहा है. सुकमा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है. जिले के माओवादी ठिकाने से फोर्स ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. इसमें एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर भी बरामद किया गया है. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में यह सफलता मिली है.
दंतेशपुरम गांव से मिला नक्सलियों का गोला बारुद: सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोलाबारूद को बरामद किया. सुकमा पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि मंगलवार को भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव के पास से फोर्स को नक्सलियों का गोलाबारुद मिला. यह बरामदगी एक जंगली पहाड़ी से की गई, जब पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
सुकमा पुलिस से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 55 जिलेटिन की छड़ें जब्त की है. इसके अलावा एक बीजीएल, एक 12 बोर की रायफल और 19 जिंदा गोलियां शामिल हैं. मंगलवार को ऑपरेशन पर निकले जवान बुधवार को वापस लौटे. सुकमा पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने के लिए गोला बारूद जुटाए थे. फोर्स के एक्शन से नक्सलियों का प्लान धरा का धरा रह गया. फोर्स के इस एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप जरूर मचा होगा. इस साल नक्सलियों की सारी प्लानिंग को पुलिस और फोर्स के जवान फेल कर रहे हैं.
Tagsसुकमा कार्रवाईनक्सली ठिकानाविस्फोटक बरामदबैरल ग्रेनेड लॉन्चरसुरक्षाबलों का ऑपरेशननक्सली बैकफुटSukma OperationNaxal HideoutExplosives SeizedBarrel Grenade LauncherSecurity Forces ActionNaxals on Backfootछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





