छत्तीसगढ़
CG BREAKING: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए स्मारकों को किया ध्वस्त
Shantanu Roy
7 March 2025 6:49 PM IST

x
देखें VIDEO...
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके पुजारी कांकेर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मनोबल को तोड़ दिया है। जवानों ने नक्सलियों के ठिकानों पर धावा बोलकर उनके कई फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इस बार जवान परंपरागत हथियारों के बजाय जेसीबी जैसी भारी मशीनरी लेकर पहुंचे थे, जिससे नक्सलियों की संरचनाओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सके। हाल ही में सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) कैंप स्थापित किया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर, तमिल भट्टी क्षेत्र में हमारे वीर जवानों ने माओवाद के स्मारक को ध्वस्त किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक माओवाद का अंत तय है। @narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/TIeE11yyRw
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) March 7, 2025
बीजापुर
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 7, 2025
सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर इलाके के तामिलभटटी के जंगलों में माओवादियों द्वारा बनाये स्मारक को ध्वस्त किया
70 फीट इस स्मारक को DRG, STF, कोबरा और CRPF की टीम ने ध्वस्त किया
बीते दिसंबर में कोमटपल्ली में जवानों ने 65 फिट स्मारक को गिराया था #Bijapur #Naxal pic.twitter.com/J84V42zU7N
यह इलाका तेलंगाना से सटा हुआ है। इंटरस्टेट रेड कॉरिडोर के रूप में कुख्यात है। कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 12 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। इस ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों के स्मारकों को गिराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और सुरक्षा बल अब किसी भी कीमत पर नक्सल गतिविधियों को सहन नहीं करेंगे। नक्सली स्मारक उनके गुटों के लिए प्रेरणा का केंद्र होते हैं, जिन्हें नष्ट कर उनका मनोबल कमजोर किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





