छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 19 लाख गबन मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

Shantanu Roy
2 July 2025 9:46 PM IST
CG BREAKING: 19 लाख गबन मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
x
छग
Power. सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 19 लाख रुपये के गबन के मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुनिशंकर केंवट को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, अधिकारी पुनिशंकर केंवट ग्राम रगज़ा में पदस्थ थे और उन पर सरकारी राशि के गबन का आरोप था।

मामले की शिकायत बिलासपुर कमिश्नर कार्यालय तक पहुंची थी। कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद गबन की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगे की विभागीय कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी। मामले को लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों को वित्तीय पारदर्शिता के निर्देश एक बार फिर दिए गए हैं।
Next Story