छत्तीसगढ़

CG BREAKING: रमेश बैस ने BJP में ली सदसय्ता

Shantanu Roy
3 Sept 2024 6:19 PM IST
CG BREAKING: रमेश बैस ने BJP में ली सदसय्ता
x
छग
Raipur. रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मंगलवार 3 सितंबर को प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर किया और कल 3 सितंबर को इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण की है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहे।
Next Story