छत्तीसगढ़
CG BREAKING: चोरी मामलें में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Shantanu Roy
1 July 2025 9:28 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नगर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने 42 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए चार स्वर्ण बिस्किट, तीन अंगूठियां और तीन नग चांदी की सिल्ली बरामद कर ली है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी धीरज शर्मा उर्फ पंडित धीरज अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी हैं।
घटना का विवरण
कपड़ा व्यवसायी अनूप अग्रवाल (55 वर्ष) ने 25 जून को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 जून को वे अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर थे और उनका बेटा आदित्य अग्रवाल घर पर अकेला था। आदित्य के मुताबिक, उस रात उसका दोस्त धीरज शर्मा तथा तीन स्टाफ मेंबर घर पर थे, जो देर रात चले गए। 23 जून को आदित्य ने जब दूसरे मंजिल की अलमारी चेक की, तो उसमें रखे चार सोने के बिस्किट गायब थे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर स्थित ऑफिस से ₹3.40 लाख नगद और दो सोने की अंगूठियां भी चोरी हो गईं। चोरों ने बुटिक में लगे सीसीटीवी डीवीआर और पीओई स्विच भी निकाल लिए थे।
पुलिस को मिला अहम सुराग
प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस को धीरज शर्मा की संलिप्तता पर संदेह हुआ। इसी बीच हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीर रिजवान अली ने पुलिस को जानकारी दी कि धीरज ने चोरी के अगले दिन उससे मिलकर एक थैला रखा और संपर्क न करने को कहा। मीर को शक हुआ और जब उसने थैला खोला तो उसमें सोने के बिस्किट और चांदी के सिल्ली निकले। मीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जप्त सामग्री
4 स्वर्ण बिस्किट
3 सोने की अंगूठियां
3 चांदी की सिल्ली
(कुल अनुमानित कीमत: ₹42 लाख से अधिक)
जांच और आगे की कार्रवाई
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर सीएसपी अनिल विश्वकर्मा और थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल की निगरानी में कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना की जांच की और महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठे किए। आरोपी धीरज शर्मा चोरी के बाद से फरार है और वह अपने साथ कुछ अन्य जेवर और नकदी लेकर भागा है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर शेष चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा। चोरी की यह वारदात घर के ही करीबी लोगों की मिलीभगत से अंजाम दी गई, जिसकी पुष्टि जांच में होती जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





