छत्तीसगढ़

CG BREAKING: नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक निलंबित, स्प्राइट की बोतल में थी शराब

Shantanu Roy
25 Jun 2025 3:54 PM IST
CG BREAKING: नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक निलंबित, स्प्राइट की बोतल में थी शराब
x
देखें VIDEO...
Balod. बालोद। डौण्डी विकासखंड के ग्राम चिपरा स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने और नशे की हालत में विद्यालय आने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रधान पाठक की नशे की हालत में उपस्थिति देखी और पाया कि उनके पास स्प्राइट कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब रखी गई थी, जिससे विद्यालय में भ्रम और असहज स्थिति बन गई।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंडल अध्यक्ष ने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से शिकायत की। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सरजूराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जारी निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में सरजूराम ठाकुर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डौण्डी नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं शिक्षा विभाग की तत्परता की सराहना भी हो रही है।
Tagsबालोद शिक्षक निलंबनसरजूराम ठाकुरनशे में स्कूलस्प्राइट में शराबडौण्डी विकासखंडशिक्षक शराब सेवनBJP शिकायतशिक्षा विभाग कार्रवाईGovernment Primary School ChhipraChhattisgarh Education Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story