छत्तीसगढ़

CG BREAKING: जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Jan 2026 8:00 PM IST
CG BREAKING: जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 21 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 91 हजार रुपए नगद, एक आल्टो कार, 10 मोटरसाइकिल और 25 मोबाइल फोन सहित कुल 9 लाख 66 हजार रुपए कीमत का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को
मुखबिर
से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।


रेड के दौरान मौके पर ताश के 52 पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए 21 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुए के फड़ से 1,91,000 रुपए नगद बरामद किए गए। इसके अलावा 01 आल्टो कार जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है, 07
मोटरसाइकिल
जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है तथा 25 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है, जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 9 लाख 66 हजार रुपए का मशरूका पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जुए के इस फड़ का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कोई अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। गिरफ्तार आरोपियों में सुखेश नयां (खुर्सीपार), कमलेश्वर सिंह (सूरडंग), धनराज चंदिवार (दुर्ग), प्रशांत वर्मा (स्मृति नगर), नयन साहू (कोहका), संतोष सेन (नगपुरा), जसवंत गोस्वामी (नगपुरा), धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा (नगपुरा), संतोष शुक्ला (सूरडंग), मोहित वर्मा (वैशाली नगर), चेतन शर्मा (खपरी), प्रवीण सिंह (रामपुर), दुखीराम वैष्णव (जामुल), ध्रुव कुमार सोनी (कोहका), दिनेश सोनी (दुर्ग),
मोहित जयसवाल
(जामुल), विक्की साहू (स्मृति नगर), प्रकाशदास गोस्वामी (नगपुरा), प्रहलाद निर्मलकर (जामुल), हिमांशु निषाद (कोहका) और सोहन देवांगन (बोडेगांव) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से जुआ खेलने और खिलाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
Tagsदुर्ग पुलिसजुआ फड़ पर रेडनंदिनी नगर थाना21 जुआरी गिरफ्तारजुआ एक्ट कार्रवाईनगद जब्तीमोटरसाइकिल मोबाइल जब्तछत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियमDurg Policeraid on gambling denNandini Nagar Police Station21 gamblers arrestedGambling Act actioncash seizedmotorcycle and mobile seizedChhattisgarh Gambling Prohibition Actछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story