छत्तीसगढ़
CG BREAKING: आगजनी कर हत्या के प्रयास की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 July 2025 9:11 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। नंदिनी थाना पुलिस ने आगजनी कर हत्या के प्रयास की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26-27 जून 2025 की दरम्यानी रात की है, जब प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी टाउनशिप नंदिनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट (CG 07 MB 1588) और टीवीएस स्कूटी (CG 07 CV 0920) को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। प्रार्थी ने आशंका जताई कि यह कृत्य उसे और उसके परिवार को जान से मारने की नियत से किया गया है।
इस पर थाना नंदिनी में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 326(एफ), 109, 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। जांच के दौरान शक की सुई प्रार्थी के पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार मरकाम और टोमेश पाटिल की ओर गई। दोनों से पूछताछ में उन्होंने अपराध को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रार्थी से पहले से आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के मकान के सामने खड़ी गाड़ियों में आग लगाई ताकि पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
राजेश कुमार मरकाम (उम्र 51), निवासी घटियाकला, हाल निवासी टाउनशिप नंदिनी।
टोमेश पाटिल (उम्र 20), निवासी ग्राम कोकड़ी, हाल निवासी टाउनशिप नंदिनी।
Tagsदुर्ग आगजनी मामलाहत्या का प्रयासनंदिनी पुलिस कार्रवाईवाहन में आगदुर्ग क्राइम न्यूज़Durg arson caseNandini police arrestattempt to murdervehicle fire incidentneighbour dispute caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





