छत्तीसगढ़

CG BREAKING: ग्रीन कोया फार्म में हाईप्रोफाइल जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 Aug 2025 5:56 PM IST
CG BREAKING: ग्रीन कोया फार्म में हाईप्रोफाइल जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Balod. बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हाईप्रोफाइल जुए की फड़ पर छापा मारा। यह कार्रवाई ग्राम डगनिया स्थित ग्रीन कोया फार्म के फ्लैट नंबर 10 के लॉन में की गई, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 16 जुआरी भारी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान 8 लाख 12 सौ रुपये नकद और 3 कारें जब्त की गईं। पुलिस ने मौके पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

आरोपियों की सूची
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –
मोहम्मद फहीम (38 वर्ष) निवासी गंज पारा, दुर्ग
प्रमोद निवारे (37 वर्ष) निवासी चंगोराभाठा टिकरापारा, रायपुर
रोशन कुमार (37 वर्ष) निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुर
अनिकेत लक्ष्यवाणी (27 वर्ष) निवासी रतन कॉलोनी दानिटोला, धमतरी
राजीव तिवारी (34 वर्ष) निवासी शक्ति बाजार, रायपुर
केवल दास भारती (30 वर्ष) निवासी कमल विहार, रायपुर
नागेश्वर साहू (29 वर्ष) निवासी कांदुल मोहदापारा, रायपुर
ओमप्रकाश चंद्रा (32 वर्ष) निवासी देवसागर भटगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़
जितेंद्र सिंधी (32 वर्ष) निवासी इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास, रायपुर
मनीष पटेल (30 वर्ष) निवासी लाखेनगर, रायपुर
संजय महेश्वरी (50 वर्ष) निवासी गंजपारा, दुर्ग
पप्पू साहू (38 वर्ष) निवासी राजीव नगर, दुर्ग
हेमलाल ढीमर (26 वर्ष) निवासी रुआबांधा, दुर्ग
परमानंद कुर्रे (30 वर्ष) निवासी हंचलपुर अर्जुनी, धमतरी
कमलेश साहू (54 वर्ष) निवासी बोरियाखुर्द, रायपुर
जितेंद्र सिंह (32 वर्ष) निवासी बोरियाखुर्द, रायपुर

पुलिस की सख्ती और निगरानी
गुंडरदेही थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इलाके में बाहरी जिलों से आकर हाईप्रोफाइल जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना पर पुलिस ने योजना बनाकर छापा मारा और आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि जुआ और सट्टा समाज में अपराध को जन्म देते हैं और युवाओं को गलत राह पर ले जाते हैं। इस वजह से जिले में ऐसे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। बाहरी जिलों से आकर जुआ खेलने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपराध नियंत्रण की दिशा में कदम
गुंडरदेही पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। खासकर अवैध जुए और सट्टे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कृत्यों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Tagsबालोद जुआ फड़ छापागुंडरदेही थाना पुलिस कार्रवाईहाईप्रोफाइल जुआग्रीन कोया फार्म बालोद16 जुआरी गिरफ्तार8 लाख रुपये जब्तलग्जरी कार जब्तीछत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022अवैध जुआ सट्टा कार्रवाईबालोद पुलिस निगरानीBalod gambling den raidGunderdehi police station police actionhigh profile gamblingGreen Koya Farm Balod16 gamblers arrestedRs 8 lakh seizedluxury car seizedChhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022illegal gambling betting actionBalod police surveillanceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story