छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सेक्सटॉर्शन गैंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Nil dhankar
14 March 2022 4:38 PM IST
CG BREAKING: सेक्सटॉर्शन गैंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा
x
छग

भिलाई। सेक्सटॉर्शन गैंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दुर्ग पुलिस ने वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। वकील अहमद को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों इसी गिरोह के चंगुल में दीपक देवांगन फंसे थे, जिसके बाद दीपक ने लोक लाज के डर से आत्महत्या कर ली थी।

मिली जानकारी के अनुसार यह गैंग देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को शिकार बना चुका है। दो आरोपी अभी भी फरार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते सील कर दिए हैं और आरोपियों पूछताछ कर रही है।


Next Story