छत्तीसगढ़
CG BREAKING: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 30 से ज्यादा लोग गंभीर
Shantanu Roy
3 Jun 2024 2:03 PM GMT
![CG BREAKING: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 30 से ज्यादा लोग गंभीर CG BREAKING: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 30 से ज्यादा लोग गंभीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/03/3767359-untitled-16-copy.webp)
x
छग
Surajpur: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर Surajpur जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप सवार 40 ग्रामीण घायल हो गए। जहां आनन फानन में सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओडगी थाना Odgi police station क्षेत्र के खर्रा गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां गांव के 50 लोग पिकअप में सवार होकर कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के करने आए थे। वापस लौटते समय पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिला और बच्चे घायल हुए है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और सभी घायलों का अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटना किस वजह से हुई इस बात की जानकारी जुटा रही है।
Next Story