छत्तीसगढ़
CG BREAKING: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 30 लोग थे सवार
Shantanu Roy
18 Sept 2024 8:28 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले के सोनगेरसा इलाके में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वाहन पलट गई। वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी घायल कोटबा सराईटोली के निवासी हैं।
प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटा है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जशपुर के बगीचा क्षेत्र में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय से जारी अपडेट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल कार्रवाई की। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजी गई है, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





