छत्तीसगढ़

CG BREAKING: नक्सलियों का तांडव, सरपंच की हत्या की, जेसीबी मशीन में लगाई आग

jantaserishta.com
27 Nov 2021 10:04 AM IST
CG BREAKING: नक्सलियों का तांडव, सरपंच की हत्या की, जेसीबी मशीन में लगाई आग
x

नारायणपुर: नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने एक और खूनी वारदात को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण के विरोध में सरंपच की हत्या कर दी। वहीं निर्माण में लगे 1 जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया।

कुकराझोर थाना क्षेत्र का यह मामला है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी के सरपंच बिजु सलाम की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद PMGY के तहत चल रहे सड़क निर्माण को प्रभावित​ करने 1 1 जेसीबी मशीन को जला दिया।
वहीं सड़क निर्माण काम बंद करने की सख्त चेतावनी दी। नक्सली घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरपंच का शव बरामद किया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story