छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ओरछा बाजार में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट
Shantanu Roy
4 Sept 2024 9:51 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बुधवार दोहपर ओरछा बाजार में IED ब्लास्ट किया है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एक पिकअप का कुछ हिस्सा चपेट में आया है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आज ओरछा का बाजार भरा था। यहां सैकड़ों ग्रामीण बाजार करने पहुंचे थे। नक्सलियों ने बाजार के पास पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। वहीं भरे बाजार माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दी। जैसे जी धमाका हुआ बाजार स्थल में भगदड़ मच गई। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो जवान मौके पर पहुंचे। बाजार स्थल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसलिए बाजार में धमाका कर आम लोगों को नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं। जिस समय धमाका तब वहां पुलिस का कोई जवान नहीं था।
Next Story





