छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

Shantanu Roy
7 Oct 2024 12:00 AM IST
CG BREAKING: सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र
x
छग
Raipur. रायपुर। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक और पत्र लिखा है। इसमें उन्होने मोदी की गारंटी के अनुसार छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले को प्रमुख सचिव निहारिका बारीक की अध्यक्षता वाली कमेटी में सदस्य बनाने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव को भी तत्काल कार्यवाही करने कहा है।




विदित है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के प्रमुख संयोजक रहे सांसद विजय बघेल द्वारा लगातार
मोदी की गारंटी
को पूरा करने प्रयास किया जा रहा है। इस बार यह प्रयास कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को समाधान कराने हेतु किया गया है। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के तौर पर सांसद ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई थी अब उन्हें पूरा करते हुए सरकार आगे बढ़ रही है। इस निर्णय से प्रदेश के 280000 अनियमित कर्मचारी की समस्याओं के समाधान पर निर्णय होगा।
Next Story