छत्तीसगढ़
CG BREAKING: मोबाइल टावर बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 April 2026 9:50 PM IST

x
छग
Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो निजी टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 11.21 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक V. Y. P. Singh के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम ने मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में हुई लगातार टावर बैटरी चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की थी। साइबर सेल और पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध पिकअप वाहन (CG24 W 9361) दिखाई दिया।
वाहन की जानकारी और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी चालक माखन तुमरेटी तक पहुंची, जिससे पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से टावर बैटरियों की चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचता था। पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि Jio कंपनी के कर्मचारी हेमंत सिन्हा और भूपेंद्र रंगारी टावर साइटों की लोकेशन और सुरक्षा संबंधी जानकारी आरोपियों को देते थे। इसी जानकारी के आधार पर देवराज बघेल और माखन तुमरेटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद बैटरियां भानुप्रतापपुर (कांकेर) में कबाड़ी वीरेंद्र नेताम को बेची जाती थीं। पुलिस ने आरोपी देवराज बघेल की निशानदेही पर बड़ी बरामदगी की।
कहडाबरी के जंगल से 93 टावर बैटरियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 3.20 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने 4 लाख रुपये की एक स्विफ्ट डिजायर कार, 3.30 लाख रुपये का पिकअप वाहन, 30 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत कुमार सिन्हा (22), भूपेंद्र रंगारी (23), माखन तुमरेटी (45), देवराज बघेल (30) और वीरेंद्र नेताम (32) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह था, जो लंबे समय से टेलीकॉम टावरों को निशाना बना रहा था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को अंबागढ़ चौकी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और खरीदारों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टावर साइटों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा तथा इस तरह की चोरी की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
Tagsटावर बैटरी चोरीमोहला मानपुर पुलिसअंतर्राज्यीय गिरोहजियो कर्मचारी गिरफ्तार11.21 लाख बरामदछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईTower battery theft: Mohla Manpur police arrest interstate gangJio employee arrested11.21 lakh rupees recoveredChhattisgarh police action. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





