छत्तीसगढ़

CG BREAKING: बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, मौत

Shantanu Roy
3 Nov 2024 7:18 PM IST
CG BREAKING: बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, मौत
x
छग
Balod. बालोद। जिले में डौंडी मातर देखने और पिकनिक मनाने आए एक युवक को विवाद के बाद तीन लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर पत्थर से कुचल दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहुल साहू (21) के रूप में हुई है, जो देवलाल साहू का पुत्र है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के राजा तालाब के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मेहुल अपने दोस्त यस कुमार के घर डौंडी आया था। पार्टी मनाने के बाद, मेहुल और उसका दोस्त मातर देखने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान मेहुल का डौंडी के तीन युवकों से “क्यों घूर रहा है” कहकर विवाद हुआ।


विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने मिलकर पहले तो मेहुल की पिटाई की और फिर पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले के बाद मेहुल घटना स्थल पर ही गिर पड़ा। उसके बाद, किसी तरह मेहुल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डौंडी थाना प्रभारी ने तुरंत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई, जिससे तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है।
Next Story