छत्तीसगढ़

CG BREAKING: पेट्रोल पंप में नाबालिग से किया बलात्कार

Shantanu Roy
1 Dec 2024 11:08 PM IST
CG BREAKING: पेट्रोल पंप में नाबालिग से किया बलात्कार
x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक पेट्रोल पंप में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। ये दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि पेट्रोल पंप के मालिक ने ही किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग पेट्रोल पंप काम करने गई थी। इस दौरान उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिहावा थाना का बताया जा रहा है।
Next Story