छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 162 कर्मचारियों के विभाग बदले

Shantanu Roy
13 Oct 2026 8:01 PM IST
CG BREAKING: मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 162 कर्मचारियों के विभाग बदले
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के कुल 162 कर्मचारियों के विभागों में बदलाव किया है। इनमें 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक, 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक और 87 सहायक अनुभाग अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने पदोन्नति के बाद से इन कर्मचारियों की नई पदस्थापना का इंतजार किया जा रहा था।



अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विभागों में बदलाव किए जाने के बाद संबंधित
कर्मचारियों की पदस्थापना
को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। मंत्रालय संवर्ग में हुए इस फेरबदल के तहत सबसे अधिक 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। इसके अलावा 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को भी दूसरे विभागों में पदस्थ किया गया है। पिछले महीने पदोन्नति के बाद से कर्मचारियों की नई पोस्टिंग लंबित थी। विभागीय बदलाव के बाद अब कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्य करना होगा।
Next Story