छत्तीसगढ़

CG BREAKING: वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के तबादले

Shantanu Roy
5 Nov 2026 2:53 PM IST
CG BREAKING: वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के तबादले
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य वित्त सेवा संवर्ग के कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। तबादला सूची में संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 नवंबर 2026 को स्थानांतरण संबंधी आदेश दर्ज किया गया है।


इसमें राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों के साथ अन्य संवर्गों के अधिकारियों की पदस्थापना से जुड़े आदेश भी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यस्थलों में बदलाव किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है।
Next Story