छत्तीसगढ़
CG BREAKING: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक जब्त
Nilmani Pal
4 April 2026 4:55 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। 4 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पुराने चोरों और बाइक चोरी करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत साइबर टीम ने मुखबिर के जरिए सूचना पाई कि सुखदेव चौहान और शिव नागवंशी मिलकर रायगढ़ और ओड़िशा के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच रहे हैं। पूछताछ में सुखदेव ने बताया कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच उसने कई बाइक चोरी की थी। इनमें थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो, तुमीडीह बाजार से एक पल्सर और धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एचएफ डीलक्स बाइक शामिल हैं। इस पर संबंधित थानों में पहले से अपराध दर्ज हैं।
आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेचीं। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की और सुखदेव द्वारा छिपाई गई 7 अन्य बाइक भी जप्त की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशे से ड्राइवर थे और वाहन मरम्मत का ज्ञान होने के कारण पेचकस और अन्य साधनों से लॉक तोड़कर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकें सुनसान स्थानों पर छिपा दी जाती थीं और बाद में सस्ते दामों में बेची जाती थीं।
इस कार्रवाई से थाना पूंजीपथरा के दो और थाना धरमजयगढ़ के एक बाइक चोरी का मामला भी खुलासा हुआ। बरामद बाइकें निम्नलिखित स्थानों से थीं: महुआ चौक पूंजीपथरा, सराईपाली बाजार पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ बस स्टैंड, कोतबा अटल चौक, सराईपाली ओड़िशा, उज्जलपुर ओड़िशा और लेफरीपारा ओड़िशा। आरोपी सुखदेव चौहान (पिता भादेराम, उम्र 32, ग्राम धौराडांड, थाना लैलूंगा) और बाइक चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य 9 आरोपी गिरफ्तार हैं। फरार आरोपी में शिव नागवंशी शामिल है।
पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, राधेश्याम कमल, आरक्षक विनय तिवारी एवं थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक नंदु पैंकरा, राजू तिग्गा, चमर साय भगत, जितेंद्र कुर्रे ने अहम भूमिका निभाई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायगढ़ पुलिसबाइक चोरी गिरोहअंतर्राज्यीय चोरीसुखदेव चौहान गिरफ्तारशिव नागवंशी फरार21 मोटरसाइकिल बरामदसाइबर थानापूंजीपथरा पुलिसचोरी की संपत्तिकानून कार्रवाईपुलिस छापेमारीचोरी बाइक खरीदारएसएसपी शशि मोहन सिंहबाइक लॉक तोड़नासंपत्ति अपराधRaigarh Policebike theft ganginter-state theftSukhdev Chauhan arrestedShiv Nagvanshi absconding21 motorcycles recoveredCyber Police StationPunjipathra Policestolen propertylegal actionpolice raidstolen bike buyerSSP Shashi Mohan Singhbreaking bike lockproperty crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





